वीर हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस समारोह संपन्न

सीवान। शक्ति केंद्र के बिन्दुसार बुजुर्ग स्थित गुरुकुल एकेडमी के परिसर में शनिवार चैत्र पूर्णिमा को #क्रीड़ा_भारती सीवान व भारतीय मार्शल आर्ट क्लब के तत्वावधान में वीर हनुमान जी का जन्मोत्सव और क्रीड़ा भारती का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के आराध्या देव और विश्व के सबसे बड़े खिलाड़ी हनुमानजी ,भारत माता और मेजर ध्यानचंद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वहीं इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए क्रीड़ा भारती के स्थापना और उद्देश्य को बताया।

वहीं समारोह को क्रीड़ा भारती सीवान के मंत्री ई.इंदल सिंह, उपाध्यक्ष अधिवक्ता सदस्य पंकज कुमार सिंह, सह मंत्री संजय कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सारण विभाग संयोजक डा.सुधीर कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर बाबूलाल पासवान ,रमाशंकर प्रसाद, राजू सिंह ,पिंकी देवी, बलिस्टर ठाकुर ,संजय शर्मा, लाकेश कुमार ,कुसुम देवी, धनंजय कुमार, बृजेश कुमार नेताजी,
मार्शल आर्ट के खिलाड़ी अजय कुमार साह, अंजली कुमारी ,अकाश कुमार ठाकुर, शालू कुमारी, सूर्यांश कुमार ,सुनित्य कुमार, अमृत राज ,नमन राज, सृष्टि कुमारी, सुजीत कुमार शर्मा, अमन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।