23 मासूमों के शहादत के पाँचवीं वर्षगांठ पर श्रधांजलि

छपरा (सारण) : सारण जिले के धर्मासती गण्डामन गांव 16 जुलाइ 2013 कों अचानक सुर्खियों में एसे आया की उस रात बहुतों कों नींद नहीं आयीं। सुबह होते-होते सरकारी निवाला यानी मध्याह्न भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गयीं। मौत की गम कों पांच वर्ष बाद भी भुलाए नहीं भूलता। अफसोस की व्यवस्था में पांच वर्ष बाद भी अपेक्षित बदलाव नहीं आया है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने गांव कों गोद लेकर पीड़ित परिजनों कों मरहम पट्टी करने का प्रयास किया था।वो मरहमपट्टी आज भी प्रयास जारी है का हिस्सा बना हुआ है। कहने का मतलब साफ है की 23 बच्चों की शहादत भी शिक्षा व्यवस्था सुधारने में नाकाफी रहा।अभी भी व्यवस्था सुधरने की उम्मीदों के सहारे चल रही है सरकारें।




Recent Comments