*सरपंचों ने कहा हमे भी विधायक की तरह ही मिले पेंशन और वेतन*
तरैया(सारण)15.07.2018
प्रखण्ड सरपंच संघ की एक बैठक नरायणपुर गाँव मे प्रखण्ड अध्यक्ष नितेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ।बैठक में उपस्थित सरपंचो ने कहा की हम ग्राम कचहरी के प्रधान है।अपने कचहरी में बहुत से छोटे-छोटे मामलों को सुलझाते है।जिससे थाना पर केस का दबाव नही है।तो क्यों ने सरकार हमे भी विधायको की तरह पेंशन और वेतन दे।हम सरकार से पेंशन और वेतन देने की मांग करते है।जैसे विधायकों को सुविधा सरकार दे रही है वैसे सरपंचों को भी दिया जाय।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अघ्यक्ष नितेश सिंह, संरक्षक सुनिल कुमार तिवारी ,सरपंच बिगन राय, उमेश सिह, मोहन भगत , रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, प्रेमचन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिह,सरपंच संघ के जिलाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,टुनटुन प्रसाद श्रीवास्तव, कन्हैया माझी,ललन राम व अन्य मौंजूद थे।