रेडियो मयूर 90.8 FM का धूमधाम से मनाया गया द्वितीय वार्षिकोत्सव
#”प्रसन्न कुमार” बने इस वर्ष RJ ऑफ द ईयर
# “मयूर अकादमी ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स एंड मीडिया स्टडीज” एवं “सारण अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह” के पोस्टर हुआ पोस्टर लांच

15 जुलाई , छपरा (सारण):
शहर के स्थानीय रेडियो स्टेशन , रेडियो मयूर 15 जुलाई को अपनी दूसरी वर्षगांठ धूम धाम से मनाई । पिछले दो वर्षों में जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए उन सबको लोकप्रियता के आधार पर ढेर सारे पुरस्कार भी दिए गए ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी श्री चेतनारायण राय ने किया और युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई भी दी ।
पिछले एक वर्ष में जो भी सदस्यों से अपने कार्यानुसार टीम को अपना योगदान दिया उसके आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया ।

इस मौके पर अतिथियों के द्वारा “मयूर अकादमी ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स एंड मीडिया स्टडीज” एवं “सारण अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह” का पोस्टर लांच किया गया ।
मयूर अकादमी के मकसद बताते हुए अकादमी के हेड राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ये अकादमी अपने आप मे अनूठा होगा जिसमें छपरा के बच्चो को मीडिया में भविष्य बनाने के लिए समुदाय स्टार पर सुनहरा मौका मिलेगा ।
“सारण अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह” के सम्बंध में अभिषेक अरुण ने बताया कि ये समारोह हमारे छोटे से शहर को विश्वपटल पर लाके खड़ा करेगा जिसमे विश्व भर से स्वतंत्र फिल्मकार प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लेंगे । जल्द ही इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी ।
इस मौके पर मयूर कला केंद्र के महासचिव श्री पशुपति नाथ अरुण ने सबका स्वागत किया और अध्यक्ष डॉक्टर लाल बाबू यादव ने सबको धन्यवाद दिया । साथ ही कई गणमान्य अतिथि सभा मे उपस्थित रहे जिसमे हरेंद्र सिंह , संतोष श्रीवास्तव, विक्की आनंद , श्री प्रकाश ऑरनामेंट्स के वरुण प्रकाश , डॉक्टर अनिल कुमार , श्याम सानू , सुधाकर भारद्वाज आदि शामिल थे ।