समस्तीपुर:विभूतिपुर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर:14 अगस्त 2019

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर।थाना परिसर में सअनि श्री राम राम के सेवानिवृत्त होने व अवर निरीक्षक विजय शंकर साह को खानपुर के नये थाना अध्यक्ष के रूप में स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र व संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ने किया।समारोह में सअनि श्री राम राम व अवर निरीक्षक विजय शंकर साह को पुष्पमाला व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।वही सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर जयकांत साहू ने सेवानिवृत सअनि श्री राम राम के ड्यूटी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।और शेष जीवन सामाजिक कार्यों में बिताने की अपील की।वहीं थानाध्यक्ष केसी भारती ने कहा की सरकारी सेवक का स्थानांतरण व अवकाश प्राप्त करना एक अनवरत प्रक्रिया है।कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में सअनि श्री राम राम व अवर निरीक्षक विजय शंकर साह की कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा।उनके साथ प्रशासनिक सफर में श्री राम राम ने अपनी पद की गरिमा को कायम रखा।विभाग के लिए प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य किया है।वर्षो के कार्य में बेदाग रहे हैं।ऐसी कार्य पुलिस सेवा में कम ही देखने को मिलता है।सभी को इनसे सीख लेनी चाहिए।श्री राम बाबू किसी भी प्रकार का जटिल समस्याओं को अपने अनुभव से बखूबी हल कर लेते थे।वे काफी व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं।वहीं समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा अवर निरीक्षक विजय शंकर साह ने क्षेत्र में अपनी छवी और कार्य शैली से जनता का दिल जीत लिया हैं।उनके स्थानांतरण को लेकर क्षेत्र के लोग मायूस से हो गए हैं।वही विदाई समारोह में उपस्थित लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।मौके पर कैलाश प्रसाद सिंह,योगेंद्र सिंह,भोगेन्द्र यादव ,प्रमोद कुमार मिश्रा, केशव बाबू,भाजपा नेता अरविंद कुमार, मुखिया पति अरुण कुमार राय, मुखिया अशोक कुमार,अभिषेक अनल,राजेश कुमार ,शमशेर आलम सहित थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।