15 हजार रुपए छीने

✍परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : दारौंदा-महाराजगंज सड़क पर झोर पुल के समीप एक महिला से उचक्कों ने 15 हजार रुपए छीन लिए। महिला कमसड़ा निवासी ललन महतो की पत्नी शांति देवी है। इस संंबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को महिला ग्रामीण बैंक से 15 हजार रुपए की निकाल कर दारौंदा स्टैंड के पास आ रही थी। तभी बोलेरो पर चार उचक्के आकर महिला को उसके घर पहुंचाने के लिए गाड़ी में बैठा लिए।