शिक्षक निकालेंगे प्रतिरोध मार्च

✍परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथनपुर (सिवान) : 18 जुलाई को अपनी मांगों को ले पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में शनिवार को शिक्षक जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकालेंगे। यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयोजक विनोद कुमार सिंह एवं अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को दो बजे प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी गई है।