दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर में अकेला पाकर एक युवक ने युवती संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में युवती की मां ने शुक्रवार को थाने में आवेदन प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही एक युवक को आरोपित किया। एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार की देर शाम पूछताछ बाद जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती अपने घर में अकेली सोई थी।




Recent Comments