तरैया में पैक्स मतदान शांतिपूर्ण संम्पन्न,41पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशियों का भग्य मतपेटी में बंद,मंगलवार को होगी मतगणना

तरैया (सारण) :
तरैया प्रखंड के दस पंचायतों में पैक्स मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।जिसमे,तरैया,माधोपुर तरैया,माधोपुर ,चैनपुर,पोखरेरा ।पचरौर,डेवढ़ी,नारायणपुर,भगवतपुर,पचभिण्डा एवं भटगाई के कुल दस पंचायतों में पैक्स मतदान के लिए में 34 मतदान केंद बनाये गये थे।सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसटीएफ फोर्स तैनाद किए गये थे।एसडीपीओ मढ़ौरा धीरेन्द्र प्रसाद साह, एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ,थानाध्यक्ष राजेश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार, ट्रैफिक एसपी इंद्रजीत बैठा व अन्य ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।बूथ पर हंगामा करने वालों पर विशेष नजर रखी गयी थी।दस पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष के कुल 41 प्रत्याशी एवं सदस्य पद के 25 प्रत्याशियो के लिए आज सोमवार को वोट डाले गये।जिनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटी में कैद कर दिया है।जिसका फैसला मंगलवार को होगा।
पैक्स मतदान को लेकर पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय खराटी बूथ पर दिव्यांग चंद्रिका राय अपने परिजनों के कंधे पर सवार होकर मतदान करने पहुँचे वही सिरमी की कुमारी सत्यभामा अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर मतदान करने पहुँची।वही चैनपुर की संगीत देवी और गुड्डी देवी पहली बार मतदान करने पहुँची थी।जिसको लेकर काफी उत्साहित थी।भगवतपुर के मध्य विद्यालय नेवारी में भी पहली बार वोट करने पहुँची युवती अल्का कुमारी यादव और प्रियंका कुमारी यादव काफी उत्साहित थी।पचभिण्डा में 85 वर्षीय रघुवीर प्रसाद भी मतदान करने के लिए काफी उत्साहित थे।




Recent Comments