11 वीं बिहार राज्य साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सारण की 15 सदस्यीय टीम पटना के लिए रवाना

#संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष बीजेपी वंशीधर तिवारी और अमरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी
—————————–
छपरा :11 वी बिहार राज्य साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सारण की 15 सदस्यीय टीम शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संरक्षक वंशीधर तिवारी और अमरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।यह टीम पटना हार्डिंग रोड नियर हज भवन में 31अगस्त 2019 से 1सितंबर 2019 तक होने वाली राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी।

टीम के सदस्य के रूप में रौशनी कुमारी,मंजू कुमारी,तनु कुमारी,सोनम कुमारी,नेहा कुमारी,आदर्श राज,रिशब कुमार,विशाल कुमार,रिसेक कुमार,अजीत कुमार,रौशन कुमार सुधीर कुमार,सक्षम कुमार,रॉकी कुमार,अमित कुमार और रमेश कुमार शामिल है।सारण जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के द्वारा पुरुष टीम के कोच के रूप में अमन राज और महिला टीम के कोच के रूप में रीता पाल को नियुक्त किया गया है।

सारण साइकिलिंग एसोसिएशन के जिला सचिव श्री प्रभातेश पांडेय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता कराकर किया गया है।उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट हैं जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में निश्चित रूप से जिला का नाम रोशन करेंगे।

रवानगी के समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सारण साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,खेल शिक्षक सह परीक्षक डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे और सब ने टीम को शुभकामना दिया।

मालूम हो कि साइकिलिंग एक ओलंपिक खेल है। पिछले वर्ष बिहार में खेल कोटे से चार बच्चों की सरकारी नौकरी भी हुई थी।

सारण साइकिल संघ के सचिव प्रभाटेश पांडेय ने बताया कि साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ सुंदर स्वस्थ पाओ और अब नौकरी भी पाओ।

संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष बीजेपी वंशीधर तिवारी और अमरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी
—————————–
छपरा : 11 वी बिहार राज्य साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सारण की 15 सदस्यीय टीम शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संरक्षक वंशीधर तिवारी और अमरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।यह टीम पटना हार्डिंग रोड नियर हज भवन में 31अगस्त 2019 से 1सितंबर 2019 तक होने वाली राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी।