वैशाली :आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथो में भारत का भविष्य-सविता कुमारी यादव
#न्यूज़ इनपुट -प्रेम कुमार

बिदूपुर (हाजीपुर)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथो में भारत का भविष्य है। मीडिया से वार्तालाप करने के दौरान ऑगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सविता कुमारी यादव ने बताई की आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्य भले ही कठिन हो पर बहुमंजिली इमारतों में बैठे महानुभावों को दिखाई नहीं दे रहा है किन्तु आँगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किया गया कार्य और समर्पण को नजरअंदाज नही किया जाना चाहिए क्योंकि नौनिहाल बच्चे ही देश के भविष्य है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाचारपत्रों मे रोजाना लेख व सूचनायें निकल रही है कि सर्वाधिक कुपोषित बच्चे भारत के अन्दर है ऐसे में स्वस्थ्य जच्चा बच्चा की जिम्मेदारी सरकार और आम जनमानस की भी है ।आज आवश्यकता है, बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के ठोस नीति व आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जीवन यापन के लिए उचित मानदेय का निर्धारण किया जाना नितांत आवश्यक है इसके साथ-साथ जिस क्षेत्र मे ज्यादा कुपोषित बच्चे है वहाॅ युद्ध स्तर पर जनभागीदरी के साथ काम किया जाना चाहिए यदि कोई इस पर कोताही बरतता है उसके खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई किया जाये तभी हम सब कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर पायेगें।




Recent Comments