नवादा : शराब कारोबारी ने बीजेपी का झंडा लगा लग्ज़री गाड़ी से विदेशी शराब का कर रहा था ढुलाई, शराब बरामद , कारोबारी फ़रार

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा – बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बाद भी तस्कर बाज़ नही आ रहे ताज़ा मामला नवादा का है जहाँ रजौली समेकित जाँच चौकी पर देर रात वाहन जाँच के क्रम में झारखंड के कोडरमा की ओर से आ रही भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का बोर्ड व बीजेपी झंडा लगे लग्ज़री गाड़ी की डिक्की में रखी 43 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मौका देखकर चालक फरार हो गया।

हालांकि गाड़ी भाजपा के किस नेता की है इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल रजौली पुलिस शराब लदी वाहन को जप्त कर मामले की जांच में जुटी है।

थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि विदेशी शराब से लदी गाड़ी को थाना लाया गया है। वाहन मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।