
•उन्नाव (उ. प्र.):सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव व हजरत मोहब्बत शाह ‘तकिया मेला ‘का उद्घाटन
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)] बिहार थाना क्षेत्र के पाटन में सामाजिक सद्भावना का प्रतीक सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव व हजरत मोहब्बत शाह ‘तकिया मेला ‘का उद्घाटन आज माननीय मुख्य अतिथि श्री हृदय नारायण दीक्षित अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया।
माननीय विधायक बांगरमऊ श्री कुलदीप सेगंर माननीय विधायक मोहान श्री बृजेश रावत, काजी ए शहर कानपुर जनाब आलम रजा नूरी, भगवान आनंदेश्वर परमट मंदिर के महंत श्री रमेश पुरी, डॉ गणेश नारायण शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

बाबा हजरत मोहब्बत शाह के दरगाह पर माननीय मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य अतिथि द्वारा चादर चढ़ाकर प्रदेश व देशे में सामाजिक सद्भावना व तरक्की की दुआ की गई तथा सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना किया गया तथा सामाजिक सद्भावना एवं नारी सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया| 
नारी सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन उन्नावश्रीमती रुचि गुप्ता व उनकी टीम द्वारा नाटक का मंचन किया गया | आए हुए सभी अतिथियों का श्री प्रदीप कुमार उप जिलाधिकारी बीघापुर व थानाध्यक्ष बिहार मोहम्मद अशरफ द्वारा आभार प्रकट किया गया |





Recent Comments