सारण : पूर्व विधायक मंटू सिंह ने फिता काटकर किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्धाटन
अमनौर /सारण

स्थानीय विश्वप्रभा सामुदायिक भवन परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्धाटन पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह फिता काटकर किया. उक्त जांच शिविर में अमनौर प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों के लगभग हजारों की संख्या में नेत्र रोगियों ने आंखों का जांच कराया. मालूम हो कि अखंड ज्योति आई हॉस्पीटल, मस्तिचक के प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र जांच किया गया. जहां छ: सौ से ज्यादा रोगियों को मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया. जिसका आॅपरेशन व दवा का चार्ज भी निशुल्क होगा. उक्त मौके पर पूर्व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि गरीबों के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा. क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से डाॅ. राजीव रंजन सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, संतोष सिंह, अभिषेक कुमार, नीरज पाण्डेय, अमित सिंह,