वैशाली:बिदुपुर में पंचायत वार्ड कार्यकारिणी के दौरान हवाई फायरिंग को लेकर सचिव ,मुखिया पति व देवर सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज
#प्रेम कुमार ,बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदूपुर
थांना के बिदूपुर पंचायत भवन में बिते चार दिसंबर को बिदुपुर पंचायत वार्ड कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सादा रजिस्टर पर ध्स्ताक्षर कराने एवंम् महिला दलित वार्ड सदस्या के साथ पंचायत सचिव के द्वारा बुलाने पर मूखिया पति एवम् देवर सहित 50 अज्ञात हरवे हथियार लैस होकर समर्थकों के साथ पहुंच कर धक्का देकर गिरा दिया। जिसके कारण वे बेलगन हो गई।
बिदूपुर पंचायत के वार्ड 9 की वार्ड सदस्या गीता देवी पति अखिलेश पासवान ने आरोप लगाया की गत 4 दिसम्बर के पंचायत सचिव अरुण कुमार राठौर ने पंचायत भवन में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। जिसमे वे सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा,जब वे विरोध किया तो पंचायत सचिव ने धमकी दिया की हस्ताक्षर नही करोगे तो सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने के केश कर सभी वार्ड सदस्यों को जेल भेजवा दूंगा। जब वे विरोध की तो सचिव गुस्सा में आकर मूखिया पति कौशल सिंह एवम् देवर ब्रज किशोर सिंह को बुला लिया। उसने आरोप लगाई की मुखिया पति कौशल किशोर सिंह के साथ लगभग 50 की संख्या में हरवे हथियार के साथ लैस होकर समर्थक भी थे।उसने आरोप लगयी कि मीटिंग हॉल में आते ही मूखीया पति उन्हें धक्का देकर गिरा दिया जिससे वे बेलगन हो गई और गले से सोने की सिकरी छीन लिया। वही ब्रज किशोर सिंह ने जाति सूचक गाली देते हुए उन्होंन् धमकी दिया है की उन्हें और उनके पति को जान मार देंगे। जबरदस्ती सभी वार्ड सदस्यों से रजिस्टर पर ध्स्ताक्षर कराने और महिला वार्ड सेदस्यो के साथ अभद्र व्यवहार करने और हवाई फायरिंग करने का आरोप ब्रजकिशोर सिंह के विरुद्ध लगाया। उसने आरोप लगयी की किसी वार्ड सदस्य के साथ अप्रिय घटना घट सकती है।पूर्व में भी वार्ड सदस्यों के साथ ये लोग मारपीट कर चुके है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments