Θ बेतिया – नरकटियागंज:– डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि को ए बी वी पी ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज में  भारत रत्न और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधिमंत्री डॉ.भीम राव अम्बेडकर की 61 वीं पूण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर टीपी वर्मा कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसको प्रो.अजय कुमार सिन्हा ने प्रारंभ किया और कहा कि डॉ. अम्बेडर भारत ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व के पीड़ित मानवता के संराक्षक रहे हैं. उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में सर्वाधिक परिश्रम किया. उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, आभाव में पढ़कर अपनी मेधा को निखारने और उससे आम लोगों को लाभ दिलाने की अद्भुत कला डॉ. अम्बेडकर के मस्तिष्क में थी. कॉलेज के अध्यक्ष प्रशांत कुमार और उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि इन दिनों सभी पार्टियाँ उनके नाम का उपयोग वोटबैंक के रूप में कर रही हैं. कोई भी संगठन उनके आदर्शों पर चलने का नाम नहीं ले रहा है।
उत्कर्ष श्रीवास्तव कु ने कहा कि 6 विद्यार्थी परिषद् उनकी पूण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाता है. इस अवसर पर नगर मंत्री रौशन कुमार, सह मंत्री हिमांशु कुमार, कॉलेज सांस्कृति प्रमुख अजित कुमार, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, खेलकूद प्रमुख रोहित कुमार, आश्रय सोनी, आशीष कुमार, विवेक राज, सूरज गुप्ता, विक्की सोनी, अतुल पाण्डेय, सुबोध कुमार, रुपेश यादव, विकास कुमार, राकेश कुमार, व अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया.
भवदीय
रौशन कुमार,नगर मंत्री