✍दैनिक खोज खबर के लिए नवीन सिंह परमार

( भाजपा नेता कृष्णाशाही की फाइल फोटो )
🌞गोपालगंज भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा शाही की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को गोपालगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने का दावा किया है.
गोपालगंज एसपी रविरंजन कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर के बताया कि अवैध संबंध के कारण ही कृष्णा शाही की हत्या की गयी है. एसपी ने बताया भाजपा नेता का अपने ही करीबी की बहन के साथ अवैध संबंध था. बहन व शाही के अवैध संबंध की जानकारी भाई को 15 दिन पहले हुई थी जिसके बाद ही शाही की हत्या की साजिश रची गई ।

कृष्णा शाही की जान लेने के लिये सब्जी में कीटनाशक दवा मिलाया गया और उसे खाने के बाद भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले भाई को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि बुधवार को हथुआ के चैनपुर निवासी भाजपा नेता कृष्णा शाही का शव फुलवरिया के मांझा गांव में कुएं में मिला था. शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने बवाल और हंगामा किया था.




Recent Comments