गौनाहा:– तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालु
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार पश्चिमी चंपारण गौनाहा की रिपोर्ट :-
सहोदरा माई स्थान से तीर्थ यात्रा पर 45 श्रद्धालु की टीम एक बस से निकले जो बाबा धाम,बासुकीनाथ,कोलकाता,गंगासागर होते हुए जगरनाथपुरी तक जायेंगे ।
व्यवस्थापक सुरेन्द्र महतो ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी हम लोग तीर्थ यात्रा पर निकले हैं यह यात्रा दसवे दिन समाप्त होगी तीर्थ यात्रा में शामिल लोग सुरेन्द्र महतो गिरधारी साह लक्ष्मी साह व उनकी पत्नी संतोष यादव व उनकी पत्नी एवं बच्चा कृष्णा टिकुलीहार एवं अन्य लोग यात्रा बी आर 22 पी 1081 से आज 20-7-2017 को 12:00 बजे दिन में प्रारंभ किए हैं। जो 30-07-2017को वापस सहोदरा पहुच जाऐंगे ।