
गड़खा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीत कुमार के दिशा निर्देश पर एसबीआई की गड़खा शाखा द्वारा प्रखंड कार्यालय व अस्पताल के प्रांगण में बीडीओ मोहम्मद मोयूनीदिन सीओ मोहम्मद इस्माइल सीएचसी प्रभारी डॉ सर्वजीत कुमार व शाखा प्रबंधक विकास कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।उक्त अवसर पर बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्षों को बचाना एवं समय-समय पर लगाना अत्यावश्यक है।चूंकि वृक्षों के द्वारा ही हमें शुद्ध वायु अर्थात आक्सीजन की प्राप्ति होती है। क्योंकि मानव जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है।वहीं एसबीआई शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि आए दिन हो रहे प्राकृतिक प्रकोपों का मुख्य कारण पर्यावरण का लगातार हो रहा प्रदूषण है। इससे निजात के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है। इस पुण्य कार्य के लिए सबों को संकल्पित होना होगा।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश कुमार सिंह,रामानुज कुमार रजनीश,राकेश कुमार,अतुल कुमार,राजेश कुमार,अनिल कुमारसहित प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments