✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से वरीय संवाददाता अभय शंकर

🔴सीवान : एमएचनगर थानाक्षेत्र के हसनपुरा नोनिया डीह निवासी सनोज महतो की 6 वर्षीय पुत्री दिविका की नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हसनपुरा नोनियाडीह निवासी सनोज महतो की दादी बुखनी देवी (110) की मंगलवार प्रातः मृत्यु हो गई।परिजन व ग्रामीण दाह-संस्कार के लिये पास ही स्थित दहा नदी के तट पर स्थित शमशान घाट ले गए थे।

इसी क्रम में दिविका पड़ोस की 2 अन्य लड़कियों के साथ नदी में नहाने गई और डूबने लगी।साथ में गई लडकिया रोती-चिल्लाती घर पर आयी और परिजनों से घटना के संबंध में बताया।पडोसी नदी के तट पर गए पर दिविका नहीं मिली।पड़ोसियो ने इसकी सूचना पास ही स्थित शमशान घाट पर मोबाइल द्वारा परिजनों को दी।शमशान घाट से लाश को जलते छोड़ लोग नदी किनारे भागे। नदी में डुबकी लगा दिविका को ढूढने लगे।और लगभग 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दिविका मिली।जिसे आनन्-फानन में लोग ले निजी क्लिनिक की ओर भागे।जहा डॉक्टर ने दिविका को मृत घोषित कर दिया।
दिविका दो बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता सनोज महतो खाड़ी देश में कामगार है और अभी विदेश मे ही है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।माँ दीपमाला देवी अपनी छोटी पुत्री रितिका (1)को गोद में लिये बेटी की लाश से लिपट बोल रही थी दिविका के पापा के का जबाब देम हो रामा और मूर्छित हो जा रही है।अडोस-पड़ोस की महिलाये दीपमाला और अन्य परिजनों को सँभालने में लगे है और ढाढ़स बंधा रहे है।




Recent Comments