👉रक्तवीर की ओर से “महाराणा प्रताप गौरव सम्मान” रक्तवीर के प्रतिनिधि नीलेश कुमार वर्मा व सतीश कुमार दूबे ने ग्रहण किया 👈

✍PARMAR MEDIA

🔴सीवान में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करने वाली संस्था ” रक्तवीर ” का मुहिम देखते देखते एक अभियान बनते जा रहा है । रक्तवीर टीम का प्रयास अब शहर से होकर ग्रामीण अंचल तक पहुंच चुका है ।
रक्तवीर के इस मुहिम को अब समर्थन भी मिलने लगा है । जिले के सुदूर दक्षिणांचल क्षेत्र रघुनाथपुर के नरहन में कार्यरत सामाजिक संगठन महाराणा प्रताप स्मृति न्यास समिति ने महाराणा प्रताप के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए रक्तवीर टीम को सम्मानित किया । समिति ने रक्तवीर को “महाराणा प्रताप गौरव सम्मान” प्रदान किया । इस मौके पर स्थानीय जिला पार्षद व भाजपा नेता राजबली मांझी ने रक्तवीर के प्रतिनिधि नीलेश कुमार वर्मा व सतीश कुमार दूबे को ” महाराणा प्रताप गौरव सम्मान ” का स्मृति चिह्न व प्रस्तित पत्र प्रदान किया ।




इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता , प्रबुद्ध नागरिक व ग्रामीण जनता मौजूद थे ।सम्मान समारोह का संचालन सीवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन ” रेडियो स्नेही ” के RJ राणा प्रताप सिंह ने किया ।
स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीवान की सेवाभावी संस्था "रक्तवीर" मिला " महाराणा प्रताप गौरव सम्मान "




Recent Comments