3 करोड़ की लागत से बदलेगी एकमा स्टेशन की सूरत, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विनीत कुमार, छपरा
नया वर्ष 2019 एकमा के रेलयात्रियों के लिए अच्छे दिन लेकर आया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा सिवान रेलखण्ड पर अवस्थित एकमा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। एकमा रेलवे स्टेशन पर करीब 3 करोड़ की लागत से कई यात्री सुविधाएं बहाल की जाएंगी।
एकमा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहे रेलयात्री आने वाले दिनों में सुखद रेल यात्रा के साथ साथ उन्नत यात्री सुविधाओं का भी आनंद ले पाएंगे।

क्या क्या होगा बदलाव :
सबसे पहले तो एकमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के सतह को दुरुस्त किया जाएगा जिससे कि ट्रेन पकड़ने में यात्रियों को परेशानी न हो।
एकमा रेलवे स्टेशन के बाहरी सतह को भी आकर्षक लुक दिया जाएगा जिससे की स्टेशन का बाहरी एरिया आकर्षक दिखे।
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को ठीक किया जाएगा साथ ही एकमा स्टेशन को जानेवाली एप्रोच रोड को भी दुरुस्त किया जाएगा।
टिकट बुकिंग कार्यालय के साथ यात्री पड़ाव को बेहतर किया जाएगा।
एकमा रेलवे स्टेशन पर दो शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा इसके अतिरिक्त एक “पे एंड यूज” शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।
एकमा रेलवे स्टेशन पर नल द्वारा पेयजल की सुविधा बहाल की जाएगी।
एकमा रेलवे स्टेशन पर महिला व पुरुष यात्रियों के अलग अलग वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
एकमा रेलवे स्टेशन को अतिक्रमण से बचाने के लिए आरसीसी वॉल का निर्माण कराया जाएगा।
इन सभी कार्यों के लिए भारतीय रेलवे ने करीब 3 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

बोले सांसद :-

एकमा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार हो इसके लिए हम लगे हुवे थे। रेलवे के वरीय अधिकारियों से इसे लेकर हमने कई बार चर्चा और पत्राचार किया।
अब एकमा स्टेशन के विकास के लिए 3 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है जिससे एकमा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। हम काम करने में विश्वास करते हैं और निरंतर काम करते रहेंगे। 25 जनवरी को इस पुनीत कार्य का शिलान्यास हो जाएगा जिससे एकमा व आसपास के रेलयात्रियों को काफी फायदा होगा।
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,
सांसद, महाराजगंज लोक सभा