दैनिक खोज खबर/सोनपुर। एक नाबालिक लड़की के शादी के नियत से अपहरण करने के आरोप में एक आरोपी को नयागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त बात की जानकारी देते हुए नयागांव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बीते 10 दिन पूर्व एक नाबालिक बच्ची को बहला फुसला कर शादी के नियत से वह अपहरण कर लिया था.जहां पुलिस ने आवेदन की आलोक में तत्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार चौरसिया घर हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर एक शादीशुदा महिला जो एक लड़के के साथ भाग गया था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार को न्यायालय में 164 के बयान दर्ज करने एवं मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।




Recent Comments