सीवान  सांसद की पहल  रंग लाई, सिसवन ढाला पर जल्द ही बनना शुरू होगा  रेल ओभर  ब्रिज 

दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद फाउंडेशन सीवान: सीवान के  सांसद ओम प्रकाश यादव  ने  रेलमंत्री पियूष गोयल जी का आभार व्यक्त करते हुए सिसवन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति की दिशा में कार्य शुरु करने की पहल का स्वागत किया है. ज्ञात हो की  पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु जी से सांसद ओम प्रकाश यादव  ने इस जनहितार्थ कार्य के लिए कई बार व्यक्तिगत रूप से मिले, तथा वर्तमान रेलमंत्री को भी सीवान में रेल क्रासिंग से होने वाली भीषण जाम की समस्या से अवगत कराते रहे. सीवान  संसद की पहल गुरुवार को  रंग लाई तथा रेलवे बोर्ड ने तीव्र गति से कार्य आरम्भ करना शुरु किया है

रेल मंत्री से इस रेलब्रिज की आधारशिला रखने ले लिए सीवान आने का 

 सांसद ओमप्रकाश यादव ने गुरुवार को रेल मत्री पीयूष गोयल  से इस रेलब्रिज की आधारशिला रखने ले लिए स्वयं देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पवन भूमि  सीवान पधारने का अनुरोध किया है. रेलमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास में भरपूर सहयोग का  भरोसा दिया, व रेलवे संबंधित सभी कार्यों की ओर ध्यान देने की बात कही।

गौरतलब हो कि सीवान नगर क्षेत्र के सिसवन ढाला पर रेलवे ओभर व्रिज के निर्माण के लिए  सांसद   लोकसभा में भी कई बार ब्रिज की अविलंब जरुरत की बात रख चुके हैं. ब्रिज की स्वीकृति के लिए  सांसद सीवान लोकसभा में भी कई बार ब्रिज की अविलंब जरुरत की बात रख चुके हैं. यह  सांसद सीवान के प्रयासों का ही असर है की केंद्र सरकार सीवान में जनता के हितों के लिए विकास को अपने संकल्प पर आज आगे बढ़ रही है.

सांसद  के निजी सचिव दिनेश चन्द्र पाण्डेय कहते हैं, ” हमने वो कर दिखाया, जल्द ही रेलवे की टेंडर वगैरह की औपचारिकता अगले माह में आरंभ होकर तेजी से काम शुरु होगा। बजट में  हमारी कोशिश है कि सिवान के विकासात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त राशी आबंटन में कोई कमी नहीं हो, इस दिशा में सांसद  केन्द्रीय सरकार के  मंत्रियों से व्यक्तिगत मिल रहे हैं और उन्हे उनके विभाग में सीवान की विकास योजनाओ की जानकारी दे रहे हैं.