सारण :दरियापुर में सात निश्चय योजना का हुआ शुभारंभ

दरियापुर प्रखण्ड क्षेत्र के मंगरपाल पंचायत के वार्ड न० 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया गया. योजना का शुभारंभ सोनपुर डीसीएलआर उपेन्द्र कुमार पाल दरियापुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह. राकेश कुमार सिंह प्रदेश कार समिति सदस्य ने सयुक्त रूप से नरियर फोरकर भूमि पूजन किया. डीसीएलआर उपेन्द्र पाल ने बताया की मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के शुभारंभ होने से गाँव के गरीब लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा जिससे सभी लोग स्वस्थ रहेंगे. वही बीडियो रमेश कुमार सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में आम से खास लोगों के चेहरे पर खुशियाँ बिखरेगी. भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा मुखिया रीता देवी ने बताया की दरियापुर प्रखण्ड में पहला नल जल योजना का शुभारंभ होना जमीनी स्तर पर विकास का जीता जागता सबूत है. इस मौक़े पर मंगरपाल पंचायत के पूर्व मुखिया मोसाहेब महतो, मनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिरेन्द्र कुमार जनहित, सुरेश प्रसाद गुप्ता, जवाहर कुमार सहनी, मिश्रा जी एवं अन्य सभी कार्यान्वयन सदस्य उपस्थित थे.




Recent Comments