
जमुई (सौरभ शेखर) :
झाझा विधायक डॉ रविन्द्र यादव ने क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्या को लेकर आमलोगों से रूबरू हुआ। इस दौरान गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत में ग्रामीण चौपाल में भाग लेकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगो को दी। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने बारी बारी से अपनी बात विधायक से रखी। जिस पर विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर शौचालय की राशि का भुगतान किया जाएगा। अगर नहीं तो जन आंदोलन की किया जाएगा । शौचालय भुगतान के लिए लगभग 110 लोगों ने आवेदन दिया था। बिरेन्द्र भारती, श्यामशुन्दर पाण्डेय, डब्लू सिंह, वीना देवी, शैलेन्द्र सिंह, और अन्य ने शौचालय का प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने के पीछे शौचालय कोडिनेटर पर गंभीर आरोप लगाया। वहीं लोगो ने मुख्यमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। साथ ही साथ भारी संख्या में लोगो ने वृद्धापैंशन नहीं मिलने को लेकर भी शिकायत की। कृषि विभाग के कर्मचारी के लोगो ने भारी संख्या में अपनी नाराजगी व्यक्ती की थी इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। साथ ही साथ भारी संख्या में लोगो ने वृद्धापैंशन नहीं मिलना को लेकर भी शिकायत की। कृषि विभाग के कर्मचारी के खिलाफ लोगो ने भारी संख्या में अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मध्य विद्याल मौरा के शैक्षणिक गतिविधि की भी जानकारी ली गई।वहीं विकास से संबंधित ग्रामीणों ने गंगरा, बड़की पैन, छोटकी पैन का प्राक्कलन राशि बढ़ाने एव पक्कीकरण हेतु विधायक से मांग की। वही मौरा में भी सिचाईं हेतु पैन पक्कीकरण की मांग रखी गई। जिस पर इन सभी समस्याओं को जल्द ही हल करने का विधायक के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। इस मौके पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष काल सिंह, कुनाल सिंह मौरा मुखिया कामता सिंह, सुबोध सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, भैयालाल माथुरी, रमाकांत सिंह, अनिल सिंह, नवल सिंह विजय भवन, श्री सिंह भोला सिंह अंतर्यामी झा गुजन कुमार, राहुल सिंह कुमार, रोहित कुमार और सैकड़ो ग्रामीण लोग मौजूद रहे।




Recent Comments