प्रसिद्ध समाजसेवी व चिकित्सक डाक्टर बी एल सिंह के स्मृति में शनिवार को सीवान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

✍नवीन सिंह परमार
🔸🔸🔸🔸🔸
♨सीवान [ 17] नवंबर :: सीवान के प्रसिद्ध समाजसेवी व चिकित्सक डाक्टर बी एल सिंह के स्मृति में शनिवार को शहर के आंदर ढाला के समीप लक्ष्मी नर्सिंग होम के परिसर में डाक्टर बी एल सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश सिंह, राजीव रंजन राजू व डाक्टर राजन कल्यान सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया ।
इस मौके पर कुल 41 यूनिट रक्त की व्यवस्था हुई जिसे ट्रस्ट के द्वारा सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा संचालित ब्लड बैंक को दान कर दिया गया । इस मौके पर
डॉक्टर राजन कल्यान सिंह, डॉक्टर राजन दान सिंह, डॉक्टर राजन मान सिंह, डॉक्टर श्वेता सिंह, रेडक्रास सोसायटी सीवान के सचिव रत्नेश सिंह वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन राजू सहित दर्जनों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थें।
सीवान में डॉक्टर बी एल सिंह के स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित




Recent Comments