
01देशी पिस्टल, 82देशी कट्टा, 06जिंदा कारतूस, 03 मोबाइल और 02 चोरी की बाईक बरामद
मढ़ौरा(सारण) । स्थानीय थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर योजना बनाते तीन शातिर अपराधियो को को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । धराये अपराधी पहले से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे हैं । अपराधियो के पास से 01 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 03 मोबाइल और 02 चोरी की बाईक भी बरामद हुई हैं। शातिर अपराधियो में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खुर्द गांव के राजकिशोर सिंह का पुत्र विवेक कुमार उर्फ चुन्नू बाबा, अमनौर थाना क्षेत्र के मनी सिरिसिया हुस्सेपुर गांव के बिरेंद्र राय उर्फ नन्हे राय का पुत्र पवन कुमार और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव के विद्यासागर राम का पुत्र रविदास कुमार बताया गया है। उक्त कारवाई मढ़ौरा थानाध्यक्ष अकील अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने की है। पुलिस प्रशासन द्वारा जनकारी दी गई है कि उक्त तीनों अपराधियो को सुसंगत धाराओं के साथ अग्रेतर कारवाई की जा रही है।




Recent Comments