• सारण एसपी ने किया कार्रवाई, थानेदार लाइन हाजिर

छपरा. गड़खा थानेदार द्वारा फरियादी महिला को भद्दी भद्दी बातें बकने का वीडियो वायरलछपरा. गड़खा थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा थाना में आयी एक महिला से गाली गलौज करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका हर कोई निंदा कर रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा महिला को गाली गलौज कर थाना से भगाया जा रहा है।कहा जा रहा है यदि नहीं गई तो 10 केस करके पूरे खानदान को फंसा देंगे। जिसके बाद महिला मोबाइल मांगती है जिसमें एक नंबर है तथा अपने घायल पति का इलाज करने का गुहार लगा रही है।थानाध्यक्ष द्वारा निजी गाड़ी लेकर आने पर इलाज हेतु ले जाने की बात की जा रही हैं।जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी दो हजार देने मामला रफा-दफा करवाने की बात कही जा रही हैं। महिला जैसे ही बोलती है पैसा नहीं है पुनः एक बार फिर गड़खा थानाध्यक्ष भड़क जाते हैं और अशब्दों का प्रयोग कर महिला को चार डण्डा मारने की बात कही जा रहीं हैं।वीडियो की सत्यता का दावा नहीं किया जा जा रहा हैं।हो सकता है कुछ एप्लिकेशन द्वारा कुछ चेंज भी किया गया हो।जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएंगी।वही इस सम्बंध में पूछे जाने थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि ऐसी वीडियो अब तक मैं नहीं देखा हूं ।हां एक बार अपराधी की पत्नी को डांट कर थाना से जाने को कहा गया था। अब इसपर सारण एसपी हर किशोर राय ने एक्शन ले लिये और सूत्रों से जानकारी मिली है कि थानेदार को लाइन हाजिर होने की कार्रवाई की गई है।
पहले भी कई बार हो चुकी है। गड़खा पुलिस से की वीडियो वायरल गड़खा पुलिस द्वारा रिश्वत लेने खुलेआम गाड़ी से पैसा वसूलने तथा जुए के बदले रिशु पैसा वसूलने समेत कई अन्य प्रकार की वीडियो वायरल हो गई है ऐसे में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है फिर भी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा खुद में बदलाव करने का नाम नहीं लिया जा रहा है।




Recent Comments