सीवान ( 06 अक्टूबर) सीवान के तरवारा स्थित मजरुलहक डिग्री महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को भारतीय किसान संघ सीवान जिला की बैठक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता तथा प्रांत सदस्यता प्रभारी सर्वजीत सिंह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई। बैठक में सीवान जिला के नई कार्यसमिति की चुनाव सर्वसम्मति से किया गया जो इस प्रकार है,

राजेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष,सवलिया बिहारी पाण्डेय उपाध्यक्ष,अखिलेश्वर प्रसाद चौरसिया मंत्री,मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष,उमाचरण कुशवाहा और राजेंद्र सिंह(भगवानपुर) सह मंत्री,अनिल कुशवाहा ,कामता सिंह ,जगन राम को कार्यसमिति सदस्य,जबकि सतेन्द्र कुमार गाँधी को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया है ।नई जिला समिति की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए किसान संघ के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र ने कहा की आजादी के बाद से लगातार किसानों की उपेक्षा होती रही जिसके दुष्परिणाम स्वरुप आज सभी किसान खेती छोड़ने के लिए तैयार बैठे है।समय रहते किसानो की समस्याओ का निराकरण नही किया गया तो किसान अपने हक के लिए आंदोलन पर मजबूर होगे ।

{इनपुट – परमार डाॅट काॅम : सीवान, बिहार }




Recent Comments