विभूतीपुर:प्रभाकर को लेखा पदाधिकारी,बीपीएससी की परीक्षा में 17वां रैंक
##न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर/समस्तीपुर :
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया
निवासी राजीव प्रसाद सिंह व पूनम देवी के प्रथम पुत्र प्रभाकर कुमार ने बीपीएससी की परीक्षा में 17वां स्थान पाकर लेखा अधिकारी पद के लिए चयनित हुआ हैं।ये खबर सुनकर पूरा इलाका में खुशी की लहर दौड़ रही है।प्रभाकर कुमार ने आज अपने गाँव अपने क्षेत्र अपने जिले का नाम रौशन किये है।साथ ही वे अपने माता पिता अभिभावक को भी गौरवान्वित किया है।मै आपको बता दु प्रभाकर के दादाजी पतैलिया पंचायत के पूर्व मुखिया थे।प्रभाकर कुमार का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था।उनके पिता जी एक साधारण किसान हैं।उनका प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुआ।वहीं माध्यमिक शिक्षा जेपीएनस नरहन से उन्होंने प्रथम श्रेणी से 72% प्राप्तांक लाकर पास किया।वही स्नातक तक कि शिक्षा नरहन कॉलेज से ही प्राप्त किया।इंटर में उनका प्राप्तांक 62%था। प्रभाकर कुमार तीन भाई में सबसे बड़े हैं।उनसे छोटे दो भाई हैं।जिनका नाम निशु कुमार व सौरव कुमार हैं।प्रभाकर कुमार बचपन से ही बहुत मेधावी छात्र थे।कहा गया है-“मंजिल उन्हें मिलती है
जिनके सपनों में जान होती है” “पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती हैं”।प्रभाकर कुमार को पहली सफलता 2011में टीईटी 2017 में यूजीसी नेट में मिली थी।वर्तमान में वह बिहार कर्मचारी आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित होकर समाज कल्याण विभाग बक्सर में कार्यरत हैं।उनका कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।इसके लिए कठोर संघर्ष की जरूरत है।योग्यता व सहनशीलता से काम करने की लगन हो तो एक दिन सफलता जरूर इंसान के कदम चूमती है।उनके भाई निशु कुमार ने कहा कि अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का सोच है तो कड़ी मेहनत के साथ उसे प्राप्त किया जा सकता है।उनका मानना है कि अगर इंसान हमेशा प्रयासरत रहे तो सफलता एक दिन मिलनी तय है।आज हमारे भैया अपनी कड़ी मेहनत से आज उस मुकाम को आखिर हासिल कर ही लिया।इस खबर से उनके घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।मैं रिपोर्टर केशव बाबू उनको इस सफलता पर उनको निरंतर आगे बढ़ने की कामना के साथ हमारी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ।