फोटो: बकाएदारों के विद्युत विच्छेदन करते बिजली कर्मी


एकमा/सारण। बिजली बिल बकाएदारों के विरुद्ध जिले भर में विभाग द्वारा कनेक्शन काटने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रसूलपुर फीडर में तैनात बिजली विभाग के कनीय अभियंता इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में लाइनमैन सुनील कुमार गोंड, ताराचंद राय व मिथुन कुमार भारती के सहयोग से चपरईठा और असहनी गांवों में 36 बिजली बिल बकाएदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया।
इसके पूर्व ताजपुर फीडर से संबंधित लाइनमैन ताराचंद राय, धर्मेंद्र कुमार, राजू ठाकुर, दीपक कुमार आदि बिजली कर्मियों के सहयोग से भी बिजली कन्नेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। इस दौरान महम्मदपुर, गोड़ा, धुसहां, भाठा गांवों के 54 बिजली बिल बकाएदारों का बिजली कनेक्शन विच्छेदन किया गया। जेई श्री सिंह ने कहा कि तीन हजार से अधिक बिजली बिल के बकाएदारों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया।