मझौलिया:- अंचल परिसर में हुआ भूमि अधिकार व सत्याग्रह धरना कार्यक्रम का आयोजन
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- सरकारी एंव रयाती जमीन पर स्थाई रूप से बसे गरीबों को पी पी एक्ट के तहत कागज देने को लेकर भाकपा माले ने भूमि अधिकार व सत्याग्रह धरना कार्यक्रम का आयोजन अंचल परिसर मे किया|इसकी अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सम्भु प्रसाद सिंह ने की उन्होंने धरना को संबोधित करते हुये कहा की जो गरीब सड़क के किनारे व नहर के किनारे बसे है उन्हें पांच-पांच डिसमिल जमीन दी जाय जहा गरीब नहर की बांध पर,सड़क के किनारे गरमजरुवा जमीन पर गुजर बसर कर रहे है वही स्टेट चीनी मिल मालिकों,सामंतो के कब्जे मे अवैध रूप से सैकड़ो एकड़ जमीन पड़ी है वही जरीबों का कब्जा नही हो रहा है|जबकि 26 वर्षो से बिहार मे समाजिक न्याय की सरकार चल रही है|धरना को संबोधित करने वालों में सुनील यादव,रिखी साह,सुरेस शर्मा,रामधनी पासवान समेत सैकड़ो महिलायें उपस्थित रहे।




Recent Comments