योगापट्टी:- कदाचार मुक्त हुई परीक्षा 
दैनिक खोज खबर तबरेज अज़ीज़ योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट  :- बेतिया आमनाउर्दू  हाई स्कूल  में मौलवी व फोकनिया की परीक्षा शुरू हुर्इ। फोकनिया परीक्षा के प्रथम दिन पहली पाली में दिनियात प्रथम व दूसरी पाली में दिनियात द्वितीय विषय की परीक्षा ली गर्इ। जबकि मौलवी परीक्षा के प्रथम दिन पहली पाली में अरबी प्रथम व दूसरी पाली में अरबी द्वितीय विषय की परीक्षा ली गर्इ। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सोबराती मियां ने बताया कि मोलवी की परीक्षा में 877 छात्राओं परीक्षाथी उपस्थित हुये जबकि 45 परीक्षाथी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए विद्यालय के शिक्षकों के योगदान को सराहा।  वही पूर्ण शांति ढंग से संपन्न हुए जिले में इस परीक्षा के लिए और भी सेंटर बनाए गए थे सभी जगह परीक्षा कदाचारमुक्त हुई।