इसुआपुर, सारण : जल नल योजना के वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष राहुल प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड के वार्ड सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर  प्रखंड परिसर में धारणा प्रदर्शन किया।साथ ही बीडीओ नीलिमा सहाय के कार्यालय में एक ज्ञापन भी दिया।अध्यक्ष राहुल प्रसाद ने बताया की दिये गये ज्ञापन में कई मांगे लिखी गई है।जिसमें वार्ड सचिवों को अनुरक्षक के पद पर जल्द बहाल की जाय। धरना प्रदर्शन करने वालो में अध्यक्ष राहुल प्रसाद के साथ प्रदीप कुमार प्रसाद, शिवदयाल सिंह, उमेश कुमार पटेल, देवेन्द्र कुमार मांझी, रामायन कुमार, कन्हैया कुमार साह, पप्पू हासमी, अरुण कुमार, संजय राय, कृष्ण मोहन सिंह के अलावा दर्जनों वार्ड सचिव मौजूद थे।