मढ़ौरा(सारण)। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या – 3 असोइयां में आपसी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट में पिता पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अधेड़ की मौत हो गई और जख्मी पुत्र कों गंभीर स्थिति में छपरा रेफर किया गया है। मृतक असोइया निवासी पारस साह का 55 वर्षीय पुत्र शंभू साह और जख्मी में उसका पुत्र जख्मी 30 वर्षीय संजीत साह का नाम बताया गया है। घटना के संबंध बताया गया है वार्ड संख्या- 3 असोइया में गुरुवार की सुबह शौचालय जाने को लेकर घर की महिलाओं में आपसी कहासूनी शुरु हुई। विवाद में पहले महिलाओं में मारपीट शुरु हो गई । इस मारपीट घर के पुरूष भी शामिल हो गए। इसी दौरान भतीजा ने चाकू से हमला कर अपने ही सगे चाचा को मौत के घाट उतार दिया हैं। चचेरे भाई को भी चाकू से गोद कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जाती है। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों जख्मी को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने शंभू साह को मृत घोषित कर दिया। वही जख्मी संजीत साह को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ नरेश पासवान, थानाध्यक्ष अजय कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और जांच शुरु कर दी।
शौचालय में जाने के लिए हुआ था विवाद:
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक शौचालय होने से एक ही घर में रह रहे दो परिवार की महिलाओं के बीच सुबह- सुबह शौच जाने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद महिलाओं के बीच मारपीट में बदल गया है। बाद में दोनों परिवार के पुरुष सदस्यों के बीच मारपीट शुरु हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि एक पक्ष से चाकूबाजी में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। जिसमें एक की अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मढ़ौरा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को शव को सौंप दिया है। वहीं इस घटना में चाकू से वार कर हत्या करने वाले और एक अन्य को बुरी तरह घायल करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments