
सरपंच संघ ने ग्राम कचहरी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित किया बैठक
【धर्मेन्द्र कुमार】/ तरैया(सारण) 23.07.19 :थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर के सरपंच संघ उपाध्यक्ष सह सरपंच उमेश सिंह के आवास पर सभी सरपंचों की उपस्थिति में सरपंच संघ अध्यक्ष नितेश सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक किया गया।जिसमें ग्राम कचहरी से सम्बंधित मुद्दों पर विचार किया गया।सरपंचो द्वारा जनहित में भी कुछ मुद्दों पर विचार रखा गया।जिसमें जनवितरण दुकानों द्वारा राशन-किरासन का आवंटन एवं वितरण सम्बन्धी कोई भी जानकारी नही दिया जाता।जबकि सरपंच व उपसरपंच निगरानी समिति के सदस्य होते है।साथ ही बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि आगमी बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,एमओ व थानाध्यक्ष को आमंत्रित कर जनहित मुद्दों पर विचार किया जायेगा।जिससे लाभुक को ससमय लाभान्वित हो सके। बैठक में संरक्षक सरपंच संघ सुनील कुमार तिवारी,सरपंच ललन राय, बिगन राय, उमेश सिंह,रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय,सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह,टनटन प्रसाद,शत्रुघ्न सिंह,प्रेमचन्द शर्मा व कन्हैया माँझी उपस्थित थे।




Recent Comments