सारण :पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सारण एसपी ने देश के शहीदों को दी श्रधांजलि
छपरा 21 अक्टूबर
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सारण के एसपी हरिकिशोर राय ने शनिवार को छपरा पुलिस लाइन के मैदान में देश भर में इस साल 370 शहीद हुए जवानों को सलामी दी ।
वही सारण एसपी ने आज 21 अक्टूबर के बारे में कहा कि आज ही के दिन भारत चीन सीमा पर वर्ष 1959 में चीन की सेना ने अचानक लद्धाख के बर्फीली ऊँचाई पर भारतीय सेना के एक छोटी टुकड़ी पर हमला बोल दिया था । जिसमें भारत के 11 जवान लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे । वही 1961 के पुलिस महानिक्षको के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा । तब से हर साल 21 अक्टूबर को देश भर में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक , छपरा







Recent Comments