सारण :बकाये रुपये की लेनदेन को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच हुई मारपीट 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
अमनौर थाना क्षेत्र के थाना रोड नया शब्जी  बाजार  के सामने एक श्रृंगार की दुकान में  रूपये की लेनदेन को लेकर दुकानदार व ग्राहक के साथ गाली – गलौज  व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है अमनौर हरनारायण गांव निवासी सुभाष शर्मा उक्त श्रृंगार के दुकान से समान खरीदने के दौरान पहले का उधार रूपये की लेनदेन की बात पर दुकानदार चुन्नु कुमार के साथ नोकझोंक शुरू हो गया. तथा देखते ही देखते  दोनों सड़क पर हाथा पाई व मारपीट शुरू हो गया. जिसकी सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पहुंची  हंगामा कर रहे युवक को हिराशत में ले लिया.  थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया दोनों पक्षों में  आपसी सुलह – समझौते के आधर पर छोड़ दिया गया है.  वहीं  दोनों पक्षों से किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.