शिक्षा और संस्कार के साथ विद्यार्थी आगे बढ़े -विजय शर्मा

फतेहपुर शेखावाट(राजस्थान): आज के बालक कल के भविष्य है आज का बालक जैसा होगा वैसा ही कल का भारत होगा उक्त बातें नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा अध्यक्षीय उद्बोधन में सत्यम विद्या आश्रम फतेहपुर शेखावाटी के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधन दे रहे थे उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति महान संस्कृति है सत्यम विद्याश्रम का प्रतीक्षा बालिका एवं रिया बालिका का कार्यक्रम भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत है विद्यार्थी शिक्षा संस्कार के साथ अपने जीवन को सफल बनावे इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा मुख्य अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने उद्घाटन भाषण में कहा की मातृशक्ति द्वारा दिया गया संस्कार से बालक जल्दी सीखता है बच्चे के पहला गुरु मा होती है इसलिए माता पिता को बच्चे पर ध्यान देना चाहिए विशिष्ट अतिथि आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार प्राप्त सतीश शांडिल्य ने कहा कि जीवन विज्ञान क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा सत्यम विद्या आश्रम में गठित जो की गई है इसके रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति काबिले तारीफ है इस अवसर पर सीकर जिला शिक्षा परिवार के सचिव सुरेश चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस कार्यक्रम का सानिध्य पार्षद गणेश कुमार चमडिया का मिला उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एक महान संस्कृति है यह विश्व में सर्वोपरि है और बालकों में भारतीय संस्कृति और संस्कार का सामंजस्य स्थापित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करना सत्यम विद्या आश्रम का महानतम कार्यक्रम है विद्यालय के निदेशक अर्जुन प्रजापति ने और प्रधानाध्यापिका तारामणि देवी ने अतिथियों को शॉल स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया अतिथियों द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर नरपत सिंह राठौर छोटेलाल शास्त्री मेवाराम मारवा ल करण सिंह जाखड़ केसर देव एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे विद्यालय की शिक्षिका कविता मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुति दी अनेक छात्र छात्राओं का कार्यक्रम मनमोहक रहा और शानदार रहा सत्यम विद्या आश्रम की ओर से अभिभावक छात्र-छात्रा शिक्षक शिक्षिका एवं अतिथियों को खीर आनंद एवं पकोड़े प्रसाद वितरण कर समापन किया गया इस अवसर पर
शेखावाटी टुडे के समाचार उद्घोष करने वाली शीतल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्हें स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर प्रधानाध्यापिका तारामणि प्रजापति ने सम्मानित किया समारोह का संचालन राजेंद्र सैन ने किया इस अवसर पर सत्यम विद्या आश्रम के सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे।