​*मधेपुरा जिला के विभिन्न  आँगनबाड़ी केन्द्रों पर  पोशाक राशि वितरित
👈चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर , मधेपुरा👉
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के सुदुरवर्तीे खाड़ा  पंचायत के विभिन्न आँगनवाड़ी केंद्रों  पर गुरूवार को  पोशाक राशि का वितरण किया गया !
खाड़ा  पंचायत केन्द्र सं०-59 ,सुखासनी में सेविका कुमारी अभिलाषा ने समाचार प्रेषण तक 34  बच्चो के बीच वार्ड सदस्य के समक्ष पोशाक राशि का  वितरण की थी और शेष 8 बच्चे को समय 5 बजे तक वितरण करने की जानकारी दी गयी !
इस अवसर पर बच्चो के अभिभावक की  उपस्थिति एवं क्रय समिति की सदस्य सह पहचानकर्ता गितांजली देवी भी उपस्थित रही।
 वहीं पंचायत के वार्ड न० -09
स्थित पासवान टोला केन्द्र सं०- संख्या-63 पर पर्यवेक्षिका , वार्ड पंच व पोषक क्षेत्र के लाभुक के अभिभावकों की उपस्थिति में स्कूलपूर्व के बच्चों को 250/- रू० प्रति बच्चे  उनके अभिभावकों को  प्रदान किया गया ! सेविका ने मौके पर लाभुकों के अभिभावक को बच्चे के लिए पोशाक खरीदने के लिये भी कही जिससे बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा के लिये अपने ड्रेस में आये ! पत्रकार को  मिली सुचना तक 40 बच्चों में   लगभग 36 बच्चों को 3.30  बजे तक राशि वितरित सेविका चंदा कुमारी के द्वारा की गयी थी ! सेविका ने गुरूवार को 10 बजे सुबह से 05 बजे शाम तक पुरे 40 बच्चों को पोशाक राशि वितरण कर ही जाने की बात बतायी ! पोषाहार कार्यान्वयण समिति  अध्यक्ष रूबी देवी  ने बताया कि 15 जून को  केन्द्रों द्वारा पोशाक राशि वितरण की जानकारी सेविका द्वारा सभी लाभुकों को पूर्व में ही दी जा चुकी थी !
पोशाक राशि वितरण  जो की गयी  उसमें स्कूल पूर्व के 3 से 6 वर्ष के बच्चे जिगर  कुमार,सपना कुमारी,विशाल कुमार,मो०शर्फराज,नुझरत खातुन,जन्नतजहाँ खातुन,वर्षा कुमारी,अमरेश कुमार आदि सम्मिलित थे जिनको  उनके अभिभावकों संजना देवी,रविन्द्र मालाकार,रूबी देवी,जरीना खातुन,जहीना खातुन,गुलशन खातुन,नूतन देवी आदि को राशि प्रदान किया गया  !
इस अवसर पर केन्द्र सं०-63 की  सहायिका उर्मिला देवी,अध्यक्ष रेणू देवी,प्रदीप पासवान,बंटी पासवान,सुधीर पासवान व वार्ड न० 09 के सरपंच के पंच ,पर्यवेक्षिका सहित दर्जनों लाभुक उपस्थित थी !