कटिहार:लगातार धर-पकड़ से शराब कारोबारी में मचा हड़कंप​,देसी शराब जब्त कर लगाई आग
👈”दैनिक खोज खबर” के लिए फलका, कटिहार से *रूपेश कुमार👉
फलका थाना क्षेत्र में जीविका के दीदी स्वच्छता अभियान के लिए गोविंदपुर जा रही थी। जाने के क्रम में छहर समीप एक साइकिल मिला।
जिस में  झोला लटका हुआ था। खोलकर देखा तो उसमें 25 लीटर देसी शराब था। जीविका के सदस्यों को देखकर कारोबारी भागने में सफल रहा। जीविका के दीदी अंगूरी खातून, मीरा देवी, नीलम देवी, अनीता देवी ने देसी शराब एवं साइकिल को महेशपुर चौक समीप आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर फलका पुलिस सअनी अरविंद ठाकुर दल बल के साथ पहुंचकर साइकिल में लगे आग बुझा कर साइकिल अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई।