सारण :पुलिया निर्माण को ले ग्रामीणों ने फोर लेन का काम रोका

दैनिक खोज खबर डेस्क
(गड़खा)
मुजफ्फरपुर छपरा एनएच 102 के फुरस्तपुर के समीप बाईपास रोड में पुलिया निर्माण के लिए ग्रामीणों ने फुर्सतपुर के समीप कार्य को रोक दिया। इस दौरान मुखिया सूर्यनारायण राय वार्ड सदस्य उषादेवी जनतांत्रिक लोकहित पार्टी नेता प्रेम प्रकाश रंजीत कुमार सिंह शैलेश कुमार सिंह मनोज सिंह राजन राय बिपिन प्रसाद गुप्ता उपेन्द्र ठाकुर भारत सिंह साधु सिंह रामाधार शर्मा सिकंदर सिंह आदि लोगों ने कहा कि बरसात के दिनों में पीएचसी रोड फुर्सतपुर के मुख्य सड़क से जुड़ा है यहां पर दोनों तरफ वर्षा का पानी से जलमग्न हो जाता है गांव में पानी पूरी तरह हो जाती है और फोरलेन के निर्माण के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है इस संबंध में कई बार अधिकारियों से कहा गया लिखित आवेदन भी दिया गया परंतु अब तक पुलिया निर्माण का कार्य शुरु नहीं हुआ आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिया निर्माण की मांग की तथा कार्य को रोक दिया लोगों ने कहा कि जब तक पुलिया का निर्माण शुरु नहीं होगा तब तक इस जगह का काम प्रारंभ नहीं होगी।




Recent Comments