
मांझी(सारण)। रविवार को स्थानीय बलिया मोड़ से मांझी थाना पुलिस ने 18 कार्टून वीयर लदी ऑटो के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से आ रही एक ऑटो में विशेष प्रकार का तहखाना बनाकर शराब ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष के आदेश के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सघन वाहन जांच शुरू कर दिया। जांच के क्रम में जयप्रभा सेतु होकर आ रही एक ऑटो को रोक कर तलाशी ली गई। पूछताछ किये जाने पर ऑटो चालक एवं उसका सहयोगी कुछ भी होने से इनकार किया लेकिन जब सीट प्लेट हटाकर देखा गया तो पूरा ऑटो शराब से भरा पड़ा था। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जब्त वीयर लेकर एवं लोग बलिया से चले थे तथा मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रेवाघाट पहुंचकर उक्त खेप की डिलीवरी दी जानी थी। गिरफ्तार तस्कर रेवाघाट निवासी पंकज कुमार एवं अमित कुमार बताए जाते हैं।




Recent Comments