सारण :अवतार नगर मे मारपीट की दो प्राथमिकी दर्ज-:
#दैनिक खोज खबर डेस्क
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर मे मारपीट की दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
पहली प्राथमिकी हराजी गाँव निवासी मुन्ना शर्मा ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही जिऊत राय , मोहित कुमार , सोनु कुमार एवं विनोद ओझा मेरे दरवाजे पर आकर पाँच हजार रुपए की रंगदारी मांगने लगे नही देने पर मुझे एवं मेरे परिजन दिनानाथ शर्मा, अनुप कुमार को मार पीट कर जख्मी कर दिया एवं साथ ही पुतुल देवी के गले से मंगल सुत्र छिन लिए ।
वही दुसरी प्राथमिकी हराजी गाँव के ही जिऊत राय ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि जब मै आमी मोड़ से आ रहा था तो रास्ते मे घेर कर गाँव के ही मुन्ना शर्मा, दिनानाथ शर्मा , मिथुन शर्मा, अनुप कुमार, विशाल शर्मा, प्रमोद शर्मा , अजय शर्मा , संजीत शर्मा एवं लालबाबु शर्मा मुझे रड , फरसा से मारकर जख्मी कर दिया और 50 हजार नगद एवं दो भर के सोने का चेन छिन लिए ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments