सारण :नगरा में समाजसेवी ने छठ व्रतियों को बांटी पूजन सामग्री

नगरा
प्रखण्ड के तुजारपुर पंचायत के पटेढ़ा बाजार स्थित पूर्व जिला पार्षद पुत्र अमित कुमार व समाजसेवीयों ने मंगलवार को छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। जिसमें सैकड़ों छठव्रतियों के बीच सूप, साड़ी, नारियल, ईख, गागर समेत पूजा की अन्य सामग्री बांटी।

उन्होंने ने बताया कि लोक आस्था के इस महापर्व पर वे कई सालों से वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे। सेवा ही धर्म है, इसी युक्ति को चरितार्थ करते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है।

मौके पर रामविधान साह, पंकज कुमार, राज कुमार माली, सुरेश साह, गौतम साह, पप्पू श्रीवास्तव, रामईश्वर महतो, सतार मियां, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments