सारण:मढौरा नगर के वार्ड संख्या 05 का छठ घाट ग्रामीणों के सहयोग से हुआ चकाचक

मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर के वार्ड संख्या 05 का छठ घाट ग्रामीण जनता के सहयोग से नगर पार्षद ने चकाचक करा दिया । रेलवे लाइन से सटे माल गोदाम के पास के छठ घाट को पार्षद गीता देवी के प्रतिनधि राज किशोर साह के देख रेख में ग्रामीण जनता ने सहयोग कर साफ-सफाई किया ।

जिससे छठ घाट चकाचक दिखने लगा । कुछ लोगों ने युवाओं को सहयोग राशि भी दिया था । जिससे कुछ मजदूर भी युवाओं ने लगाया था । छठ वर्तीयो को सुविधा के लिये रात में प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है । साफ -सफाई में सुरेन्द्र कुमार , शैलेश कुमार राय , रंजन कुमार यादव , विजेन्द्र कुमार , लक्ष्मण कुमार सहित दर्जनो युवा ने सहयोग किया ।





Recent Comments