सारण :बनियापुर में छठ घाट की सफाई में जुटे जदयू जिलाध्यक्ष, छठ घाट दिखेगा चकाचक

बनियापुर
प्रखण्ड के पैगम्बरपुर छठ घाट की सफाई में जुटे सारण के जद (यू0) जिलाध्यक्ष श्री अल्ताफ आलम ‘राजू’ जहाँ पैग़म्बरपुर गावँ में सफ़ाई कराने में जुटे है । वहीं श्री आलम ने खुद कुदाल उठा कर स्वच्छता का प्रतीक छठ पर्व में अपना श्रम योगदान दिया । उन्होंने स्वच्छता के ऊपर विशेष रूप से जोर दिया और उन्होंने कहा सरकार का ये एक अच्छी एवं नैतिक काम है । जो की खुद में एक सराहनीय है। क्योंकि हमारी स्वच्छता ही हमें ये दर्शाती की हमारा समाज ऐसे ही स्वच्छ रहे और किसी तरह की कोई गंदगी इस पृथ्वी पर ना उतपन्न हो और ना ही समाज में।

उन्होंने ये भी कहा की शुरू से ही पैग़म्बरपुर छठ घाट का देख रेख किया गया है जब से मेरे पूज्य पिताजी श्री डॉ.रमजान अली रहे तब से ये हमारा अटूट परंपरागत समाज की एक मिसाल है । जो बहुत ही सुंदर एवं एकता का प्रतीक रहा है । क्योंकि यही एक तरफ मुहर्रम का ताजिया भी रखा जाता है । वहीं एक तरफ छठ की पूजा अर्चना भी की जाती है। सफाई में गाँव के लोगों ने भी भागदारी दिखाई।

जिसमें जिला महासचिव नवल किशोर कुशवाहा , विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव निर्मल कुमार , जदयू युवा नेता सादाब आलम, मो.यासीन, मो.रोजाद्दीन, सरफराज आलम, आशिफ इकबाल, प्रकाश, लव, राशिद अल्ताफ, रामनिवास, नंदू, सन्नी राजा शामिल थे।




Recent Comments