सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सोनपुर। सोनपुर के गोविंदचक जेपी सेतु सड़क मार्ग के बजरंग चौक फ्लाईओवर पर मंगलवार के शाम सड़क हादसे में एक तरफ 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 अन्य युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। इस घटना के बाद युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पहलेजा ओपी थाना अंतर्गत खड़ीका के उपेंद्र राय का पुत्र गुलशन कुमार, उपेंद्र शाह का पुत्र दीपक कुमार व कृष्णा राय का पुत्र प्रमोद कुमार, अंकित कुमार पिता रविन्द्र सिंह घर अमनौर थाना क्षेत्र के मधुबनी गाँव के रहने वाले कुल 4 दोस्त 2 मोटरसाइकिल से गोविंदचक से खरिका अपना घर जा रहा था इसी बीच मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फ्लाईओवर पर स्थित डिवाइडर से टकराते हुए दो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इस हादसे को देखते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गया जहां घटनास्थल पर ही गुलशन कुमार तथा दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वही अमनौर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के रविंद्र सिंह का पुत्र अंकित कुमार तथा खरीका का प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाए गया जहां डॉक्टर ने प्रमोद कुमार पिता कृष्णा राय के नाजुक हालत देखकर पटना रेफर कर दिया। जबकि दूसरा घायल युवक सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से खारिका के मुखिया पति अवधेश राय व खरिका के सरपंच पति चंचल सिंह, पूर्व जिला परिषद शिवनाथ मंडल सहित दर्जनों समाजसेवी, जनप्रतिनिधि मृतक के घर पर पहुंचकर इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक व्यक्त किया वही पहलेजा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजने की तैयारी में जुट गई है। इस खबर के सुनते ही गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है।




Recent Comments