सारण :दो पक्षों के विवाद का जांच करने पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष 
बनियापुर (सारण) 
पिछले दिनों थाना के प्यारेपुर गांव में दो पक्षों के विवाद के विवाद का जांच करने रविवार को पहुंचे सीओ और थाना अध्यक्ष तब मामला शांत हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले दिनों स्थानीय मस्जिद पर नमाज के वक्त दुसरे पक्ष द्वारा बरात का आरकेस्ट्रा वही बजाया जा रहा था। जिसको लेकर दोनों समुदायों में विवाद हो गई। जिसको लेकर अभी तक उक्त गांव में तनाव व्याप्त था। जिसकी शिकायत पर सीओ ललन प्रसाद सिंह व थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात को सुनकर सुलह करा दी। जिसके बाद मामला शांत हो सका है।